Search

June 30, 2026 10:56 pm

मंडल कारा मार्ग पर गिरा विशाल नीम का पेड़, घंटों ठप रहा आवागमन।

पाकुड़। नगर परिषद से मंडल कारा जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। करीब 3 बजे अचानक एक विशाल नीम के पेड़ की भारी डाल टूटकर सड़क के बीचों-बीच गिर गई। संयोग रहा कि घटना के समय वहां कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने जांच की तो पता चला कि पेड़ बिजली तार पर गिरा था, लेकिन उस समय लाइन बंद होने के कारण बड़ा खतरा टल गया।
सूचना मिलने पर नगर परिषद की टीम जेसीबी के साथ पहुंची और पेड़ हटाने का प्रयास किया, लेकिन डाल काफी भारी होने के कारण जेसीबी से उसे हटाया नहीं जा सका। खबर लिखे जाने तक मार्ग बाधित रहा। मंडल कारा जाने वाले इस महत्वपूर्ण रास्ते के बंद होने से आम लोगों, जेल आने-जाने वाले परिजनों और अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन अब पेड़ को काटकर हटाने की तैयारी में जुटा है।

img 20260630 wa0050474802136037465981
img 20260630 wa00498967362108079002406

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!