Search

July 8, 2026 10:07 pm

अभिभावक-शिक्षक संवाद से बच्चों के सर्वांगीण विकास को मिलेगी नई दिशा।

राजकुमार भगत

पाकुड़। ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल, पाकुड़ में बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रथम अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रथम जाँच परीक्षा के परिणाम अभिभावकों के साथ साझा किए गए तथा विद्यार्थियों की मूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाएं प्रदर्शित कर उनकी शैक्षणिक प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय के शिक्षकों ने प्रत्येक विद्यार्थी के प्रदर्शन, उसकी सीखने की क्षमता और सुधार की संभावनाओं पर अभिभावकों से संवाद किया। साथ ही बच्चों के बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन और सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। इस दौरान अभिभावकों की शिकायतों और सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया।
विद्यालय के निदेशक मनोज भगत ने कहा कि अभिभावक और शिक्षक के बीच नियमित संवाद ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, विद्यालय की डायरी, व्हाट्सएप संदेश एवं फोन कॉल पर ध्यान देने तथा विद्यालय के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के सुझावों के आधार पर विद्यालय अपनी कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार करता रहेगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के बहुआयामी विकास के लिए विद्यालय पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संगोष्ठी के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर निहारिका देवी, मौमिता मंडल, प्रीतम ओझा, प्रियंका देवी, शुभांकर मित्रा, ज्योति बास्की, मीरु मरांडी, कल्याणी देवी, विदया सिन्हा, सारा बास्की, कुमार सानू, ज्योत्स्ना भौमिक, सेजल अग्रवाल, नेहा किस्कू, रेशमी बास्की और कोमल देवी सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

img 20260708 wa00264572791774007443073
img 20260708 wa00255088100006236468134

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!