Search

July 8, 2026 9:53 pm

प्रेम प्रसंग से भड़का विवाद, दो समुदाय आमने-सामने; गांव में पुलिस का पहरा, प्रशासन का सख्त संदेश

वीडियो वायरल की कथित धमकी पर घर में घुसकर मारपीट, एसडीपीओ बोले—कानून हाथ में लिया तो होगी कड़ी कार्रवाई।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव।

हिरणपुर (पाकुड़): बीते मंगलवार देरशाम लखनपुर गांव में वीडियो वायरल करने की धमकी को लेकर दो समुदाय के बीच जमकर विवाद हुआ। इसको लेकर प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाते हुए गांव में काफी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दिया गया। वही बुधवार को एसडीपीओ कुमार गौरव , पुलिस निरीक्षक जेम्स मुर्मू, बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार व थाना प्रभारी विनय कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता कर शांति व आपसी भाईचारे की अपील किया ।

क्या है मामला

गांव के एक समुदाय के लड़के का दूसरे समुदाय के लड़की के साथ कथित रूप से प्रेम प्रसंग था। इसको लेकर स्वजनों द्वारा कुछ दिनों पूर्व लड़की की अन्य जगह पर शादी दे दी गई थी , इस बीच आरोप लगा की लड़का ने लड़की को फोन कर वीडियो वायरल की धमकी दिया है। इससे आक्रोशित दर्जनों की संख्या में स्वजन व अन्य लोगो ने देरशाम घर मे घुसकर लड़के के पिता , माता व अन्य लोगो से मारपीट किया। निकट घर मे विवाह समारोह रहने के कारण ज्यादा बवाल नही हो पाया। इसकी सूचना मिलने साथ एसडीपीओ , सीओ , थाना प्रभारी सहित पुलिस जवान गांव में पहुंचे व स्थिति को नियंत्रण में किया। वही आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

बैठक में उपस्थित नही हुए लड़के पक्ष के लोग

बुधवार को शांति व्यवस्था व विवाद की निपटारा को लेकर दोनों समुदाय के लोगो को गांव में ही बुलाया गया। इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी सहित काफी संख्या में आईआरबी , जैप , जिला व थाना के पुलिस बल उपस्थित थे ।जहां लड़की पक्ष के लोग उपस्थित हुए , पर लड़के पक्ष के लोग नही आये। एसडीपीओ ने लड़की के पिता सहित स्वजनों से घटना की जानकारी ली । इसके बाद कहा कि यदि धमकी की बाते सामने आई थी तो पंचायत जन प्रतिनिधियों व पुलिस प्रशासन को जानकारी देना आवश्यक था। इसको लेकर विधिसम्मत कार्रवाई होती। किसी दूसरे के घर मे घुसकर मारपीट करना गलत है। गांव में साम्प्रदायिक माहौल को न बिगाड़े। तनाव फैलाने पर किसी को बख्शा नही जाएगा। वही थाना प्रभारी ने कहा कि गांव के किसी भी हालात में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने नही दी जाएगी। इस घटना को लेकर दो अलग अलग आवेदन प्राप्त हुआ है। जल्द ही दोनों मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कानून हाथ मे लेने का अधिकार किसी को नही है। इस घटना की पुनरावृत्ति न हो , इसको लेकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वही पुलिस निरीक्षक सहित बीडीओ , सीओ ने भी ग्रामीणों से वार्ता कर शांति , सुरक्षा व आपसी भाईचारे को लेकर अपील किया। इस सम्बंध में एसडीपीओ ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला था। सभी से अपील की गई है कि आपसी सौहार्द बनाकर रखे। साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालो के ऊपर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

img 20260708 wa0028721877145806301392
img 20260708 wa00274055196853295193969

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!