Search

July 10, 2026 12:50 am

हाट पहुंचने से पहले मौत ने घेरा, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मवेशी मजदूर की दर्दनाक मौत।

रातभर तलाशते रहे साथी, सुबह सड़क किनारे मिला शव; पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): तारापुर – सिउलीडांगा पथ के सुराईडीह क्रशर निकट बीते बुधवार देरशाम अज्ञात भारी वाहन से कुचले जाने पर पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पृथ्वीनगर निवासी सेराजुल शेख (50) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इसकी जानकारी मिलने साथ गुरुवार सुबह एएसआई ज्योतिष चौधरी , साधन कर्मकार , विनोद टुडू सहित पुलिसबल द्वारा घटनास्थल पहुंचकर लोगो से आवश्यक जानकारी लिया। पुलिस को शव की पहचान को लेकर काफी खोजबीन करना पड़ा। इसके कुछ देरबाद शव की पहचान हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव की पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक व्यापारियों के मवेशियों को हिरणपुर हाट तक लाने व ले जाने का काम करता था। इस एवज में व्यापारी इन्हें 1000 रुपये देता था। घटना के दिन भतीजा मोरतुजा शेख , इमाम शेख सहित चार लोग 13 भैसा को चांचकि पाकुड़ से ला रहा था। देरशाम साढ़े सात बजे सुराईडीह क्रशर निकट मृतक शौच करने के लिए रुक गया। वही अन्य मजदूर आगे निकलकर तारापुर स्थित दुकान में नास्ता करने लगा। जब मृतक नही आया तो खोजबीन कर हाट चला गया। दूसरे दिन सुबह सूचना मिली कि वाहन से दबकर मजदूर की मौत हो गई है। दुर्घटना में मृतक के सिर बुरी तरह दब गया था। जिससे तत्काल मौत हो गई है। मृतक के भतीजा ने बताया कि हमलोग व्यापारियों की मवेशियों को हाट में पहुंचाने आये थे। चाचा शौच के लिए रुक गया। रात को खोजबीन की गई , पर नही मिला इसके बाद सुबह जानकारी मिली की इनकी दुर्घटना में मौत हो गई है। मृतक के पत्नी सहित पांच बच्चे है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया है। आवश्यक जांच की जा रही है। बहरहाल कयास यही लगाया जा रहा है कि किसी पत्थर लदे भारी वाहन द्वारा कुचले जाने पर मौत हो गई होगी।

img 20260709 wa00241426290290004258492
img 20260709 wa00232671721144794783151

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!