Search

July 11, 2026 9:46 pm

खनन चेक नाका का औचक निरीक्षण, जिला खनन टास्क फोर्स ने व्यवस्था परखी और दिए आवश्यक निर्देश।

पाकुड़िया। उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन टास्क फोर्स ने शनिवार को पाकुड़िया स्थित खनन चेक नाका का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व एसडीएम साइमन मारंडी ने किया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, खान निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार तथा पुलिस बल मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान चेक नाका पर तैनात दंडाधिकारी की ड्यूटी, पत्थर लदे वाहनों की रजिस्टर में नियमानुसार प्रविष्टि, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा चेक नाका की समग्र व्यवस्था की गहन जांच की गई। टीम ने उन मार्गों का भी निरीक्षण किया, जहां से प्रशासन को खनिजों के अवैध परिवहन की सूचना मिल रही थी। एसडीएम साइमन मारंडी ने बताया कि बरसात के दौरान जिले में एनजीटी के नियम प्रभावी हैं और उनका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। उपायुक्त के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिले में किसी भी परिस्थिति में अवैध खनिज परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी उद्देश्य से चेक नाका के साथ-साथ संवेदनशील मार्गों का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पाकुड़िया थाना प्रभारी एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए चेकिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, प्रत्येक वाहन की नियमानुसार जांच सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

img 20260711 wa00171649025779454339642
img 20260711 wa00184381042693728774958

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!