Search

July 12, 2026 6:47 pm

संतुलित जनसंख्या ही सशक्त राष्ट्र और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- सचिव प्रियंका कुमारी

अक्षय कुमार

रामगढ़। राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता फैलाना, बढ़ती आबादी , परिवार नियोजन , गरीबी, बेरोजगारी और शिक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

motion photo 43271747524020768201386868474820317347

कुलाधिपति बी एन साह ने सभी को विश्व जनसंख्या दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्होंने कहा कि जनसंख्या दिवस हमें जनसंख्या वृद्धि के प्रति जागरूक होने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और सतत विकास को बढ़ावा देने का संदेश देता है। सचिव प्रियंका कुमारी ने बताया कि एक शिक्षित परिवार, स्वस्थ समाज और जागरूक नागरिक ही देश की सबसे बड़ी पूंजी हैं। विश्व जनसंख्या दिवस पर आइए, मिलकर ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लें जहाँ हर व्यक्ति को बेहतर अवसर मिलें। इस अवसर पर कुलपति प्रो ( डॉ)रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल , वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो ( डॉ) अशोक कुमार , प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने संयुक्त रूप हार्दिक बधाई दिए।

img 20260711 wa0427324693392183019338

कार्यक्रम का संचालन जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश ने किया ।विभाग के व्याख्याता डॉ अपराजिता सोनी और श्याम महतो ने बच्चो के बीच जनसंख्या नियंत्रण और बढ़ती आबादी पर चिंता ज़ाहिर करते हुए कई ज्ञानवर्धक बातें और जानकारी साझा की। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्ण हिस्सा लिया। मौके पर विज्ञान संकाय के सभी शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!