Search

July 13, 2026 12:54 am

पाकुड़ स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, पहचान में जुटी आरपीएफ।

पाकुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर शनिवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पाकुड़ से राजग्राम की ओर जाने वाली लाइन में ब्रिज नंबर-2 के समीप बरामद हुआ।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आशंका है कि युवक रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची। आरपीएफ के एएसआई साहा और कांस्टेबल के. मुंडा ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आरपीएफ युवक की शिनाख्त कराने और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!