इकबाल हुसैन
महेशपुर। महेशपुर राजबाड़ी निवासी हादू बाबू के घर में कॉमन वुल्फ स्नेक (स्थानीय नाम– भड़िया सांप) निकल आने से पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि सांप शनिवार रात घर में घुसकर एक स्थान पर फंस गया था। रातभर परिवार के लोग भय के साये में रहे और किसी अनहोनी की आशंका से घर में दहशत का माहौल बना रहा। रविवार को सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी व सूझबूझ के साथ सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान किसी भी व्यक्ति या सांप को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। विशेषज्ञों ने बताया कि पकड़ा गया सांप कॉमन वुल्फ स्नेक (Common Wolf Snake) है, जिसे स्थानीय भाषा में ‘भड़िया सांप’ कहा जाता है। यह सांप सामान्यतः गैर-विषैला माना जाता है और इंसानों पर बिना वजह हमला नहीं करता। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। सफल रेस्क्यू के बाद हादू बाबू और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली तथा समय पर मदद पहुंचाने वाली टीम का आभार व्यक्त किया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई और लोगों ने वन्यजीवों के प्रति जागरूकता तथा ऐसे मामलों में विशेषज्ञों को सूचना देने की अपील की।
Related Posts

गृहणी के श्रम को मिला ऐतिहासिक सम्मान: पाकुड़ कोर्ट ने कहा– ‘हाउसवाइफ इज़ नेशन बिल्डर’, परिवार को 58.77 लाख का मुआवज़ा।





