Search

August 3, 2026 8:50 pm

बीडीओ ने दिव्यांग को सौंपी व्हीलचेयर, आवागमन में मिलेगी सहूलियत।

इकबाल हुसैन

महेशपुर/पाकुड़। महेशपुर प्रखंड के छोटकेंदुआ गांव निवासी दिव्यांग नूरमोहम्मद को सोमवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने व्हीलचेयर प्रदान की। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण नूरमोहम्मद व्हीलचेयर खरीदने में असमर्थ थे। उनकी परेशानी की जानकारी मिलने पर बीडीओ ने पहल करते हुए सरकारी स्तर पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। व्हीलचेयर मिलने के बाद नूरमोहम्मद और उनके परिजनों ने खुशी जताते हुए बीडीओ एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। परिजनों ने कहा कि अब उन्हें दैनिक कार्यों के साथ इलाज के लिए आने-जाने में काफी सुविधा होगी। मौके पर बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचे। दिव्यांग, वृद्ध और अन्य जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने जरूरतमंद लोगों से सहायता के लिए प्रखंड कार्यालय में आवेदन देने की अपील की। इस दौरान प्रखंड के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!