राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): जबरदहा निवासी सौमित्र सेन , बीते 13 जुलाई को गोड्डा परिवहन विभाग से मिले चालान से हक्का बक्का रह गया। सौमित्र बड़तल्ला स्थित संकुल केंद्र में कार्यरत है। जिसका रॉयल एनफील्ड बाइक संख्या जेएच 16 के 6677 है। जिसे बीते छह माह पूर्व खरीदा था। बीते सोमवार को अचानक इसके मोबाइल नम्बर पर मैसेज आया। जिसमे बिना हेलमेट गोड्डा के पथरगामा में बाइक की परिचालन को लेकर एक हजार की चालान काटी गई है। पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि जिस दिन की चालान भेजी गई है , उस दिन हम अंगूठियां , फतेहपुर विद्यालय में अनुश्रवण कर रहे थे। गोड्डा जिला तो उस दिन नही गए थे , पर मुझे बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए जुर्माना लगाया गया है। सम्भवत मेरी बाइक संख्या का अवैध रूप से कोई उपयोग कर रहा हसि। इसको लेकर जल्द ही सम्बन्धित विभाग को लिखित साक्ष्य प्रस्तुत कर जानकारी दी जाएगी। बताते चले कि बीते माह इस प्रकार का अन्य एक मामला प्रकाश में आया था। जहां मोहनपुर निवासी प्रदीप कुमार भगत को भागलपुर परिवहन विभाग से अलग अलग 10 बार चालान भेजा गया था। जबकि पीड़ित व्यक्ति बाइक लेकर भागलपुर गया ही नही था। इसको लेकर दैनिक जागरण में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद सम्बन्धित विभाग ने पहल करते हुए कार्रवाई किया था। जिसमे पीड़ित व्यक्ति ने राहत की सांस लिया था।






