Search

July 21, 2026 11:04 pm

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी ‘गुरुजी’ शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासनिक टीम व झामुमो नेताओं ने किया स्थल चयन

पाकुड़: झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं झामुमो नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। लंबी चर्चा और मुआयना के बाद अंततः पुराना डीसी मोड़ के अंतिम छोर को प्रतिमा स्थापना के लिए उपयुक्त स्थल के रूप में चयनित किया गया।निरीक्षण दल में जिला परिवहन पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी, भू-अर्जन पदाधिकारी अमित कुमार, जिला अवर निबंधक विकास त्रिवेदी, नगर प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी तथा अंचल अधिकारी अरविंद वेदियां शामिल थे। वहीं झामुमो की ओर से जिला अध्यक्ष एजाजुल इस्लाम, वरिष्ठ नेता श्याम यादव और हबीबुर रहमान उपस्थित रहे।दल ने शहर के कई प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। यातायात व्यवस्था, जनसुविधा, सुरक्षा और प्रतिमा की दृश्यता जैसे बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद पुराना डीसी मोड़ के अंतिम हिस्से को सबसे उपयुक्त माना गया।झामुमो जिला अध्यक्ष एजाजुल इस्लाम ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन ने झारखंड की पहचान,आदिवासी-मूलवासी अधिकार और राज्य आंदोलन को नई दिशा दी। उनकी प्रतिमा स्थापना से नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और योगदान की जानकारी मिलेगी।नगर प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि चयनित स्थल पर आगे की तकनीकी प्रक्रिया और आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। प्रतिमा स्थापना को लेकर विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

img 20260721 wa00097978365012947118769
img 20260721 wa00108765233342846453402

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!