अब्दुल अंसारी
पाकुड़/महेशपुर थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ स्थित तीखे मोड़ के पास शुक्रवार को धान से लदा एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए, जबकि उपचालक के हाथ में चोट आई है। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे चालक और उपचालक को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन तेज रफ्तार में था। तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद वाहन में लदे धान के कई बोरे सड़क पर बिखर गए, जबकि कई बोरे सड़क किनारे नाले में जा गिरे।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने नाले में उतरकर धान के बोरे बाहर निकालने में मदद की। वहीं घायल उपचालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि नारायणगढ़ का यह तीखा मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह बन चुका है। उनका कहना है कि इस स्थान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और वाहनों की गति नियंत्रित करने के उपाय किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
Related Posts

खबर का असर : पुल के पास गड्ढों वाली सड़क पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, रिपोर्ट के बाद हरकत में आया विभाग।





