अक्षय कुमार
रामगढ़। रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति (RBSS) का 10वाँ स्थापना दिवस गुरुवार को बड़े उत्साह, जनसहभागिता और सामाजिक संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा रामगढ़ जिला के वार्ड संख्या 08 स्थित रानी सती दादी मंदिर परिसर में गरीब व जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण व वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 170 गरीब व जरूरतमंदों को खाना खिलाया गया व फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा के प्रति समिति की प्रतिबद्धता को दोहराया गया। अपने संबोधन में अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति की स्थापना 23 जुलाई 2016 को आम जनता के अधिकारों, जनहित के मुद्दों और रामगढ़ के समग्र विकास के उद्देश्य से की गई थी। जिसे शुभचिंतको के सुझाव पर वर्ष 2020 में रजिस्टर्ड करवाया गया था। पिछले 10 वर्षों में समिति ने अनेक महत्वपूर्ण जनआंदोलनों के माध्यम से जनता की आवाज़ को बुलंद किया है और कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं।


समिति की प्रमुख जनहित उपलब्धियों में शामिल हैं:
1.बंद पड़े पुराने सदर अस्पताल को पुनः चालू कराने हेतु आमरण अनशन एवं आंदोलन, जिसके बाद प्रशासन ने मांग को जायज मानते हुए अस्पताल को पूर्ण रूप से चालू किया।
2.रामगढ़ शहर से बस स्टैंड को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने के प्रयास को जनआंदोलन के माध्यम से रोकना।
3.रामगढ़ एसडीओ कोर्ट में वकीलों को पुनः बैठवाने के लिए संघर्ष।
4.रामगढ़ जिला में सरकारी ब्लड बैंक की स्थापना की मांग को लेकर आंदोलन।
5.छावनी परिषद क्षेत्र में पानी सप्लाई की समस्या को लेकर लगातार जनआंदोलन।
6.इसके अतिरिक्त सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य अनेक जनहित के मुद्दों पर समिति द्वारा निरंतर संघर्ष किया गया है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समिति के 10 वर्षों के संघर्ष, सेवा और जनहित कार्यों की सराहना करते हुए इसे रामगढ़ की जनता का सच्चा रहनुमा बताया। वक्ताओं ने कहा कि रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति ने हमेशा जनता की समस्याओं को अपनी समस्या मानकर संघर्ष किया है और आगे भी जनसेवा का यह अभियान और अधिक व्यापक रूप से जारी रहेगा। अंत में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे रामगढ़ के विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे। इस अवसर पर पूजा कुमारी, मनीषा कौंडल, सुरेंद्र राम, पिंटू मालाकार, राम कुशवाहा, अजय कुमार, अमर बोदरा, रवि महतो, बिट्टू कुमार, गीता देवी, राजेंद्र प्रसाद, सोनी कुमारी, गौतम कुमार,सरस्वती कुमारी, शिवानी देवी,श्रवण ठाकुर,संजू कुमार,सिकंदर सोनी,मंजू देवी आदि ।
Related Posts

मॉडल’ के नाम पर जर्जर भवन में चल रहा आंगनवाड़ी केंद्र, छज्जे से झड़ रहा प्लास्टर, 40 बच्चों की सुरक्षा दांव पर




