Search

September 8, 2026 9:56 pm

क्रेशर में चोरी करते दो युवक रंगेहाथ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

पाकुड़। मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के सालबोनी गांव स्थित एक क्रेशर में चोरी करते दो युवकों को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया। मामले में मालपहाड़ी ओपी में कांड संख्या 181/26, दिनांक 23 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 331(1) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर (नलपोखर) निवासी कुर्बान अंसारी (19) और अकरम अंसारी (20), दोनों पिता तजमुल अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां आदेश के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!