Search

July 25, 2026 12:02 am

परीक्षा घोटाले के आरोपों पर भाजपा का हल्लाबोल, राहुल गांधी का पुतला फूंका।

पाकुड़। जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल और उत्पाद सिपाही परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहीद भगत सिंह चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। जिला महामंत्री रूपेश भगत ने कहा कि परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों से राज्य के युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीआईडी के बजाय सीबीआई से जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन में बाबू धन मुर्मू, रतन भगत, पवन भगत, हिसाबी राय, पंकज साह, धर्मेंद्र द्विवेदी, सोहन मंडल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!