Search

July 25, 2026 11:13 am

रामगढ़ मे खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक जांच अभियान, मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कड़ी कार्रवाई

अक्षय कुमार

रामगढ़। उपायुक्त रामगढ़ के निर्देश, खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय, रांची तथा अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, रामगढ़ डॉ. नवल कुमार के मार्गदर्शन में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बाजार समिति के समीप विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं ठेलों पर औचक जांच अभियान चलाया गया।

img 20260724 wa02153253034195643604263
img 20260724 wa02197803326352367602481

अभियान के दौरान बाजार समिति के निकट स्थित 11 दुकानों एवं 2 गुपचुप ठेलों का निरीक्षण किया गया। जांच के क्रम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, विनिर्माण तिथि (Manufacturing Date), अंतिम प्रयोग तिथि (Expiry Date), खाद्य सुरक्षा लाइसेंस, पेस्ट कंट्रोल सहित अन्य आवश्यक मानकों की गहन जांच की गई।निरीक्षण के दौरान विभिन्न दुकानों में बिक्री के लिए रखे गए बेसन के लड्डुओं में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रंग का प्रयोग पाया गया। खाद्य सुरक्षा टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित लड्डुओं को मौके पर ही नष्ट कराया। इसके अतिरिक्त अनियमितता पाए जाने पर पांच दुकानों पर कुल ₹20,000 का आर्थिक दंड लगाया गया तथा तीन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं, जांच के दौरान दो गुपचुप ठेलों के छोले में भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रंग का उपयोग पाया गया।

img 20260724 wa02164713733356261377450
image editor output image631029335 17849489341692155339913440293065

टीम द्वारा दोनों ठेलों के छोले को मौके पर ही नष्ट कराया गया तथा संबंधित संचालकों को भविष्य में खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों से स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से जांच अभियान चलाकर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डेरिक तिग्गा एवं खाद्य सुरक्षा कार्यालय के लुकेश रवानी शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!