Search

September 10, 2026 11:28 pm

एक भी पात्र मतदाता एसआईआर से न छूटे, कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर करें मदद : आलमगीर आलम।

पाकुड़, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया है। रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि अब समय बेहद कम बचा है। ऐसे में कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर पात्र मतदाताओं के Enumeration Form जमा कराने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए। आलमगीर आलम ने कहा कि SIR अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित फॉर्म को 27 और 28 जुलाई तक प्राथमिकता के आधार पर अपलोड कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना लोकतांत्रिक अधिकार है। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ यह सुनिश्चित करें कि पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में जिला व प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, BLA, पंचायत अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!