अमर भगत
अमड़ापाड़ा:- भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का समापन आगामी 29 जुलाई को होने वाला है। अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर शनिवार की शाम फतेहपुर में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बीएलओ की मौजूदगी में दर्जनों मतदाताओं का एसआईआर फॉर्म भरवाया गया। इस दौरान प्रोबेशनर जेएएस पंकज लकड़ा एवं अंचलाधिकारी औसाफ अहमद खां ने बीएलओ तथा उपस्थित मतदाताओं को एसआईआर अभियान की आवश्यकता, इसके महत्व तथा फॉर्म को सही एवं त्रुटिरहित तरीके से भरने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की कि जिन लोगों ने अब तक एसआईआर फॉर्म नहीं भरा है, वे निर्धारित समय सीमा 29 जुलाई से पहले अपना फॉर्म अवश्य जमा कर दें, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण सही ढंग से पूरा किया जा सके।








