Search

September 12, 2026 12:43 am

जमशेदपुर में बनेगा अत्याधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान, पाकुड़ में 21 दिन में 963 लर्निंग लाइसेंस जारी।

पाकुड़। राज्य में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और प्रशिक्षित व जिम्मेदार चालकों को तैयार करने के लिए परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स लिमिटेड के बीच मंगलवार को एमओयू हुआ। इसके तहत जमशेदपुर में अत्याधुनिक इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च (आईडीटीआर) स्थापित किया जाएगा। रांची में आयोजित कार्यक्रम से पाकुड़ के अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े। समाहरणालय में उपायुक्त मेघा भारद्वाज, जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिले में हाल ही में फाइनल ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने वाले 10 लाभुकों को उपायुक्त और जिला परिवहन पदाधिकारी ने लाइसेंस प्रदान किया। जिला परिवहन कार्यालय की ओर से 1 से 21 जुलाई तक सभी प्रखंडों और अंचलों में लगाए गए विशेष शिविरों में 963 लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए। इनमें 76% पुरुष और 24% महिला आवेदक रहे। वहीं जुलाई में जिले में 183 फाइनल ड्राइविंग लाइसेंस और 23 हेवी मोटर व्हीकल (एचएमवी) लाइसेंस भी जारी किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक लोगों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया। प्रशासन ने लोगों से बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!