राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): कमलघाटी स्थित पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित रोजगार सेवक की आवास में बीते सोमवार अपरान्ह चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर रोजगार सेवक विक्टर मरांडी ने मंगलवार को थाना में लिखित शिकायत किया है। रोजगार सेवक ने बताया कि हम बीते नो वर्षो से इस आवास में परिवार के साथ रहते आ रहे है। बीते सोमवार को केंदुआ पंचायत में कार्यवश थे। वही मेरी पत्नी अपरान्ह साढ़े पांच बजे आवास को बंद कर हिरणपुर बाजार गई थी। करीब साढ़े छह बजे आवास आने पर पीछे दरवाजे के ताला टूटा हुआ पाया व सभी सामान बिखरा पड़ा हुआ था। खोजबीन करने पर आवास के बक्शे में रखे हुए दो भरी सोने के जेवर , चांदी पांच से सात भरी , कांसा का अनेको बर्तन सहित दो मोबाइल व अन्य सामानों की भी चोरी हो गई है। बताते चले कि रोजगार सेवक के अलावे भी अन्य एक आवास में चोरी हुई है। जहां चोरों ने कुछ राशि की चोरी की है। पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभी आवास जर्जर अवस्था मे है। जिसमे कई कर्मी वर्षो से रहते आ रहा है।





