राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव रूपा वंदना कीरो ने बुधवार को हिरणपुर थाना में लीगल एड क्लिनिक का अनुश्रवण किया। इस दौरान पैनल अधिवक्ता समीर कुमार मिश्रा व सहायक नन्दलाल पाल भी उपस्थित थे। अनुश्रवण के दौरान पीएलभी मोलिता कुमारी को थाना क्लिनिक में उपस्थित पाया गया। सचिव ने इस थाना के पीएलभी से आवश्यक जानकारी ली। जहां पंजी का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने बाल विवाह , बाल श्रम , महिलाओं के ऊपर हो रहे घरेलू हिंसा , डायन प्रथा , पारिवारिक विवाद , दहेज प्रथा आदि को लेकर विस्तृत जानकारी ली गई व उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित लोगों को हर सम्भव मदद किया जाना है। जिससे कि पीड़ित लोगों को कानूनी सहायता मिल सके। समाज के कुरीति व महिलाओं के ऊपर हो रहे हिंसा , प्रताड़ना आदि को लेकर विशेष ध्यान देना है। इसको लेकर लोगो को जागरूक भी करे।उन्होंने कहा कि इस लीगल एड क्लिनिक में नियमित उपस्थित रहना है व सभी विषयवस्तुओं की पंजी में संधारण आवश्यक है।





