Search

September 16, 2026 12:47 am

तेज रफ्तार डंपर ने खलासी को कुचला, मौके पर मौत; मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों में आक्रोश।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़)। महेशपुर थाना क्षेत्र के कोयला मार्ग पर तेज रफ्तार डंपरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर रात तसरिया के समीप एक खाली डंपर की चपेट में आने से बरमसिया निवासी खलासी विकाश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, विकाश कुमार कोयला मार्ग पर संचालित डंपर में खलासी का काम करता था। मंगलवार देर रात तसरिया के पास डंपर से उतरकर वह सड़क किनारे एक दुकान से सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे खाली डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी रवि शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी, पाकुड़ भेज दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा कोयला मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से दौड़ रहे डंपरों पर प्रभावी
कार्रवाई कर दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!