Search

July 31, 2026 12:52 am

गुरु रविदास जयंती पर भाजपा ने जलाए समरसता के दीप, सामाजिक एकता का लिया संकल्प

पाकुड़: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ की ओर से समरसता संकल्प अभियान के तहत राजापाड़ा स्थित मां नित्य काली मंदिर परिसर में ‘गुरु रविदास महाराज समरसता दीप अभियान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति, भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर सामाजिक समरसता, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की संयोजक पार्वती पासवान ने कहा कि संत रविदास महाराज का पूरा जीवन सामाजिक समानता, समरसता, सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज को जाति और भेदभाव जैसी संकीर्णताओं से ऊपर उठकर प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समरस और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम प्रभारी मीरा प्रवीण सिंह ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। समरसता दीप अभियान का उद्देश्य समाज में प्रेम, सौहार्द, समानता और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और समरसता को बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुग्राहित प्रसाद साह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गा मरांडी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, वार्ड पार्षद निभा देवी, प्राची चौधरी, मीना देवी, पंकज साह, सुशील साहा, पिंटू हाजरा, सुमित रविदास, संतोष राय, बापन सरकार, सोनू स्वर्णकार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!