अमर भगत
अमड़ापाड़ा/पाकुड़। जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर अमड़ापाड़ा पुलिस ने पीपीएल मोड़ के पास जांच अभियान चलाकर बिना त्रिपाल ढके कोयला परिवहन कर रहे 16 डंपर और ट्रेलरों को पकड़ा। सभी वाहनों पर नियमानुसार जुर्माना लगाने के साथ चालकों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। जांच की पूरी रिपोर्ट जिला परिवहन पदाधिकारी को भेज दी गई है।जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई पप्पू कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कोयला खदान से लोड होकर निकलने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान 16 डंपर व ट्रेलर बिना त्रिपाल के कोयला परिवहन करते मिले। पकड़े गए वाहनों के नंबरों में जेएच 16 जे 3362, जेएच 04 एजी 6595, जेएच 04 एडी 2060, जेएच 16 के 7465, जेएच 04 एएच 7646, जेएच 16 जे 6290, जेएच 04 एसी 2614, जेएच 16 के 6965, जेएच 04 एजी 4632, जेएच 16 जे 6671, जेएच 16 जेई 8710, जेएच 16 जे 4129, जेएच 16 जे 8549, जेएच 04 एडी 1434, जेएच 04 एएफ 8657 और जेएच 04 एडी 7861 शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कोयला परिवहन से जुड़े ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मच गया। ट्रांसपोर्टरों ने चालकों को निर्देश दिया है कि भविष्य में बिना त्रिपाल ढके कोयला लदे वाहनों का परिचालन नहीं किया जाए। पुलिस ने भी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।






