प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा धरमपुर मुख्य सड़क डहरलांगी के समीप सोमवार देर रात तेज रफ्तार गिट्टी लदा ट्रेलर असंतुलित होकर सड़क के किनारे पलट गया।घटना में ट्रेलर के उपचालक घायल हो गया जिससे ग्रामीणों के सहयोग से गोड्डा के सुंदरपहाड़ी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार टेलर संख्या जेएच 04 एए 6511 हिरणपुर थाना क्षेत्र के पत्थर क्रेसर से गिट्टी लोड कर लिट्टीपाड़ा धरमपुर के रास्ते गोड्डा की ओर जा रहा था कि डहरलहँगी ढलान में टेलर असंतुलित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गया,जिससे टेलर में लदा सारा गिट्टी सड़क पर बिखर गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच ट्रक का जायजा लिया एवं घायल उपचालक को हॉस्पिटल पहुंचाने को मदद किया।सुबह क्रेन की मदद से दुर्घटना ग्रस्त टेलर को पुलिस के उपस्थिति में उठाया गया।वही घायल उपचालक इलाज के पश्चात सही सलामत है।





