Search

July 30, 2026 11:56 pm

शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण समारोह को ऐतिहासिक बनाने में जुटा झामुमो, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी।

पाकुड़। चार अगस्त को होने वाले दिशोम गुरु एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने को लेकर झामुमो ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को धनुषपूजा स्थित झामुमो कार्यालय में प्रखंड समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख ने की। बैठक में प्रतिमा अनावरण समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां सौंपने के साथ कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ जुट जाएं। प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष और योगदान झारखंड की पहचान और अस्मिता से जुड़ा है। उनकी प्रतिमा का अनावरण पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, पंचायत अध्यक्षों, सचिवों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, बुद्धिजीवी जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, युवा उपाध्यक्ष रेजाउल हक, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष जामु शेख, प्रखंड सचिव राजेश सरकार, उपाध्यक्ष अजफरुल शेख, इस्माइल शेख, राम सिंह टुडू, महिला प्रखंड अध्यक्ष मीना मुर्मू, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मोसरफ हुसैन, सचिव लखन हेम्ब्रम समेत बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं विभिन्न पंचायतों के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20260730 wa00376709088963409132426
img 20260730 wa00364675260665283128364

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!