Search

July 31, 2026 11:23 pm

JPSC पेपर लीक पर बिफरी भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस, सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग

पाकुड़: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) पेपर लीक मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को पाकुड़ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। कार्यकर्ताओं ने बिरसा चौक से अंबेडकर चौक तक हाथों में मशालें लेकर भव्य मशाल जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

सरकार पर लगाया संलिप्तता का आरोप

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि JPSC पेपर लीक मामले में राज्य सरकार की संलिप्तता पूरी तरह उजागर हो चुकी है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। इस गड़बड़ी से झारखंड के लाखों होनहार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।

जब तक CBI जांच नहीं, जारी रहेगा आंदोलन

अंबेडकर चौक पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने विरोध सभा की और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने की बात कही। नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते और मामले की निष्पक्ष CBI जांच के आदेश नहीं जारी किए जाते, तब तक भाजपा का यह चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू ने बताया कि JPSC पेपर लीक से राज्य के लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में चला गया है। सरकार की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और पूरे मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए। वहीं जिला महामंत्री रूपेश भगत ने बताया कि यह युवाओं के हक और अधिकार की लड़ाई है। जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती और अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलता, तब तक भाजपा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रखेगी।

img 20260731 wa0029330112949711745955

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!