Search

August 1, 2026 3:43 am

पहाड़िया परिवारों के घर पहुंचा अनाज, प्रशिक्षु बीडीओ व डीएसओ ने वितरण व्यवस्था का लिया जायजा।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। प्रशिक्षु बीडीओ एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कुमारभाजा गांव पहुंचकर पहाड़िया परिवारों के बीच अनाज का वितरण किया। इस दौरान अधिकारियों ने लाभुक परिवारों से संवाद कर उनकी जीवनशैली और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। डीएसओ ने लाभुकों से कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाला अनाज उनके परिवार के उपयोग के लिए है। इसे किसी भी स्थिति में बाजार में नहीं बेचें। इससे पूर्व प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रखंड स्थित जेएसएफसी गोदाम का निरीक्षण कर अनाज पैकेटिंग कार्य का जायजा लिया। पैकेटिंग कार्य में लगी दीदियों से संवाद कर उनकी आर्थिक स्थिति और आय के स्रोत की जानकारी ली। इसके बाद गुतू गालांग में पहाड़िया परिवारों के लिए तैयार किए जा रहे अनाज पैकेट के बोरे के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। जेएसएलपीएस कर्मियों ने अधिकारियों को वहां तैयार की जा रही सामग्रियों और पूरी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु बीडीओ राजकिशोर, रविरंजन कुमार, पंकज, अनिता कुमारी, सांता कुमारी सहित एमओ संजय कुमार राय मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!