अक्षय कुमार
रामगढ़। राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के खोरठा विभाग के स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने 31 जुलाई 2026 को शैक्षणिक भ्रमण के तहत चितरपुर (रामगढ़) स्थित जरीना खातून संग्रहालय सह रिसर्च सेंटर का भ्रमण किया।

भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को झारखंड की पुरातात्विक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना तथा उनके शोध एवं अध्ययन को व्यावहारिक अनुभव से समृद्ध करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने संग्रहालय में सुरक्षित रामगढ़ की मेगालिथिक सभ्यता से जुड़े पुरातात्विक अवशेष, पाषाणकालीन औजार, प्राचीन मूर्तियां, ऐतिहासिक कलाकृतियां, पांडुलिपियां, प्राचीन सिक्के, आभूषण, डाक टिकट संग्रह तथा अन्य दुर्लभ धरोहरों का अवलोकन किया। संग्रहालय के निदेशक फैयाज अहमद ने विद्यार्थियों को विभिन्न पुरावशेषों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उनके संरक्षण के महत्व तथा झारखंड की प्राचीन सभ्यता से उनके संबंध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी विभिन्न विषयों पर जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से उत्तर दिया।कुलाधिपति बी एन साह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है। संग्रहालय, ऐतिहासिक स्थल और सांस्कृतिक धरोहरें विद्यार्थियों के ज्ञान को व्यवहारिक आधार प्रदान करती हैं।


सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने संयुक्त रूप से सफल शैक्षणिक भ्रमण की सराहना की।खोरठा विभागाध्यक्ष ओहदार अनाम ने कहा कि खोरठा भाषा, साहित्य और झारखंड की संस्कृति का अध्ययन स्थानीय इतिहास और पुरातात्विक विरासत को जाने बिना अधूरा है। जरीना खातून संग्रहालय का यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा। यहां संरक्षित पुरातात्विक सामग्री, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर, मुद्राशास्त्र, पांडुलिपियां, प्राचीन आभूषण तथा डाक टिकट संग्रह ने विद्यार्थियों को झारखंड के समृद्ध इतिहास से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि विभाग आगे भी ऐसे शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करता रहेगा।
इस अवसर पर स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के मनीष कुमार, राखी कुमारी, स्वीटी कुमारी, ममता कुमारी, प्रमोद कुमार, नरेश कुमार, मानस कुमार, मनस्वी, ब्रह्मदेव महतो, सूदन कुमार, राजदीप कुमार, मुस्कान कुमारी, अनिता कुमारी, पुष्पा कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





