Search

August 1, 2026 4:37 pm

पिट्स मॉडर्न ने ऐलन रांची के साथ मिलकर शुरू की जेईई-नीट(JEE-NEET) की प्रीमियम तैयारी

जिला ब्यूरो

गोमिया। पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया मे शुक्रवार को करियर गाइडेंस एवं ऐलन सिस्टम ओरिएंटेशन सत्र का सफल आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्चस्तरीय तैयारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐलन रांची के साथ शैक्षणिक सहयोग की घोषणा की। विद्यालय ने जेईई एडवांस्ड 2026 में 6 विद्यार्थियों तथा जेईई मेन 2026 में 11 विद्यार्थियों की शानदार सफलता हासिल की है।

img 20260731 wa01516653607604421882798
img 20260731 wa01541932298929059610739

इस उपलब्धि में विद्यालय के समर्पित शिक्षकों विशाल मोदी, सौरभ कुमार, एस. के. गुप्ता एवं राहुल कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जेईई मेन,जेईई एडवांस्ड एवं नीट में सफलता दिलाने के लिए ALLEN रांची के साथ यह महत्वपूर्ण पहल की है। इस सहयोग के तहत अब पिट्स मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों को ALLEN के रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर, उच्च गुणवत्ता वाली टेस्ट सीरीज़ तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट अध्ययन सामग्री का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी तैयारी और अधिक सशक्त होगी। कार्यक्रम में ALLEN ग्रुप ऑफ एजुकेशन के विशिष्ट प्रतिनिधियों प्रियंक झा – JEE Academic Head, श्री अभिषेक डिजिटल हेड, ALLEN झारखंड तथा अमिताभ सिंह -डिजिटल डवलपमेंट, ALLEN को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, प्रभावी अध्ययन रणनीतियों, करियर विकल्पों एवं अनुशासित अध्ययन के महत्व पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यालय के प्राचार्य बृज मोहन लाल दास ने कहा, “करियर मार्गदर्शन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की आधारशिला है।

img 20260731 wa01485005094093843109671

ALLEN रांची के साथ इस सहयोग से हमारे विद्यार्थियों को रिकॉर्डेड लेक्चर एवं टेस्ट सीरीज़ जैसी उत्कृष्ट सुविधाओं का लाभ मिलेगा। गोमिया स्कूल सोसाइटी के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने कहा, “समय पर सही मार्गदर्शन ही विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाता है।” आईईपीएल (ओरिका) गोमिया के एमसीएम अभिषेक बिस्वास ने कहा, “ज्ञान, दृढ़ संकल्प और उचित मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी हैं। यह पहल विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देती है।” कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!