Search

September 22, 2026 12:39 am

JPSC-JSSC परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग, ABVP ने उठाई निष्पक्ष जांच की आवाज।

इकबाल हुसैन

पाकुड़/महेशपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की पाकुड़ जिला इकाई ने रविवार को आदिवासी कल्याण छात्रावास में प्रेस वार्ता कर JPSC और JSSC परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। जिला संयोजक सन्नी तिवारी ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितता की शिकायतों से लाखों अभ्यर्थियों का विश्वास प्रभावित हो रहा है। परिषद ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही परीक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से और अधिक सुरक्षित बनाने की जरूरत बताई, ताकि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो। मौके पर नगर अध्यक्ष सरोज पांडे और जिला जनजातीय प्रमुख जॉन मरांडी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!