Search

September 20, 2026 8:20 am

झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की बैठक, संगठन विस्तार और मजदूर हितों पर मंथन

पाकुड़ में झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार एवं संथाल परगना प्रमंडलीय सदस्य कृष्ण कुमार यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष फूलकुमारी देवी मौजूद रहीं। बैठक में संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ-साथ इसके विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान और आगामी कार्ययोजना को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद मजदूरों तक पहुंचाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर कार्य करना होगा। बैठक के अंत में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा मजदूरों के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!