Search

September 19, 2026 11:40 pm

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा पाकुड़।

पाकुड़। सावन माह की पहली सोमवारी पर सोमवार को समस्त पाकुड़ जिले में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। जिले के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को फूल, बेलपत्र, अक्षत, नारियल, केला, दूध, दही, शहद सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। सावन की पहली सोमवारी को लेकर शिव मंदिरों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जिले के सभी प्रखंडों के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण हर-हर महादेव, बोल बम और जय भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति से पूरे जिले का माहौल शिवमय नजर आया। सावन की पहली सोमवारी को लेकर मंदिरों में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!