Search

September 22, 2026 10:35 am

पॉलिटेक्निक के 17 छात्रों को टीवीएस ब्रेक्स इंडिया में नौकरी, 2.42 लाख रुपए का सालाना पैकेज।

पाकुड़ पॉलिटेक्निक के 17 छात्रों ने रोजगार के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। संस्थान में आयोजित ऑनलाइन परिसर चयन अभियान में सत्र 2023-26 के मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल शाखा के 17 छात्रों का चयन देश की प्रमुख वाहन कलपुर्जा निर्माता कंपनी टीवीएस ब्रेक्स इंडिया लिमिटेड में हुआ है। चयनित छात्रों को कंपनी की ओर से 2.42 लाख रुपए का प्रारंभिक वार्षिक वेतन पैकेज दिया जाएगा। चयनित छात्रों को संस्थान की प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव ने नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं, प्रशिक्षण एवं नियुक्ति पदाधिकारी विवेक कुमार महतो ने छात्रों को अनुशासन, निरंतर सीखने और बेहतर कार्य संस्कृति के साथ अपने व्यावसायिक जीवन की नई शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी बधाई दी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!