Search

September 19, 2026 11:40 pm

अवैध कोयला परिवहन पर पुलिस की छापेमारी, पांच मोटरसाइकिलों पर लदा 22 क्विंटल कोयला जब्त।

पाकुड़। मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रांगामटिया मोड़ के पास से पांच मोटरसाइकिलों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, सभी मोटरसाइकिलों पर करीब 20 से 22 क्विंटल अवैध कोयला लोड कर परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध कोयला समेत पांचों मोटरसाइकिलों को अपने कब्जे में ले लिया। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच करते हुए अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!