Search

August 7, 2026 9:58 pm

बाईपास और NH-333A के काम में तेजी, रैयतों को शिविर लगाकर मिलेगा मुआवजा।

पाकुड़। जिले की दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं NH-333A शिमलौंग–धरमपुर मोड़–लिट्टीपाड़ा–पाकुड़ पथ और शहरकोल–पियादापुर बाईपास की प्रगति को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने समीक्षा की। समाहरणालय में हुई बैठक में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान, वन एवं राजस्व से जुड़े मामलों और निर्माण में आ रही बाधाओं की जानकारी ली गई।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजनाओं से प्रभावित रैयतों को मुआवजा देने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएं और पात्र लोगों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुआवजा लेने में किसी रैयत को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। लंबित मामलों का संबंधित विभाग आपसी समन्वय से जल्द निपटारा करें।उपायुक्त ने कहा कि दोनों सड़क परियोजनाएं जिले में आवागमन आसान करने के साथ आर्थिक गतिविधियों को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगी। इसलिए भूमि अधिग्रहण समेत सभी जरूरी प्रक्रियाएं प्राथमिकता से पूरी कर निर्माण कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!