Search

September 25, 2026 11:50 am

पाकुड़ में 15 अगस्त को मंत्री दीपिका पांडेय सिंह फहराएंगी तिरंगा

पाकुड़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पाकुड़ जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। राज्य सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिलों में झंडोत्तोलन करने वाले मंत्रियों की सूची जारी कर दी है। जारी निर्देश के अनुसार पाकुड़ में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह झंडोत्तोलन करेंगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी है। समारोह को गरिमामय और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। विभाग ने संबंधित जिलों के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को मंत्रियों से समन्वय स्थापित कर समारोह के सफल आयोजन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। स्वतंत्रता दिवस पर पाकुड़ में होने वाले मुख्य समारोह में मंत्री के हाथों तिरंगा फहराए जाने को लेकर जिले में खास उत्साह का माहौल रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!