Search

September 25, 2026 11:28 pm

जबरदहा हाट का सीओ ने लिया जायजा, अतिक्रमण पर सख्ती।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): लिट्टीपाड़ा अंचलाधिकारी पवन कुमार ने सोमवार को जबरदहा स्थित दैनिक हाट का निरीक्षण किया व दुकानदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सीओ ने हाट के एक नम्बर गली का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क में दुकानें लगा पाए जाने पर दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क की चौड़ाई 15 फिट है। इसको पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त रखना है। जिससे कि लोगो की आवाजाही में परेशानी न हो। वही दो नम्बर गली में निरीक्षण के दौरान सड़क में कीचड़ रहने को लेकर कहा कि इसकी निर्माण कार्य आवश्यक है। सब्जी बाजार में जाकर दुकानों का सघन निरीक्षण किया व दुकानदारों से की गई बंदोबस्ती को लेकर जानकारी लिया। इसके बाद हिरणपुर स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय व अलगड़ा का निरीक्षण किया। वही केशर ए हिन्द की जमीन पर बने लकड़ी दुकान आदि का भी जायजा लिया व बंदोबस्ती को लेकर दुकानदारों से पूछा गया। उधर सीओ ने मुख्य सड़क में रहे जिला परिषद दुकानों का भी निरीक्षण किया ।सीओ ने सभी दुकानदारों को कहा कि सभी नियमित रूप से लगान रसीद कटाये। जिससे कि सरकार को राजस्व प्राप्ति हो सके। जानकारी मांगने पर सीओ ने बताया कि दैनिक हाट की निरीक्षण की गई। इस जमीन पर किसी प्रकार की अवैध निर्माण होने नही दी जाएगी। बताते चले कि सीओ ने दैनिक हाट की वर्तमान स्थिति व राजस्व संग्रह को लेकर पिछले दिनों सर्वे कराया गया था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!