Search

August 12, 2026 1:41 am

एसपी कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित, एसपी अनुदीप सिंह ने थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश।

पाकुड़ एसपी कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले भर के वरीय पुलिस अधिकारियों और विभिन्न थानों के प्रभारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव, महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता, अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनुप रौसन भैंगरा, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार, हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार, शिमलांग ओपी प्रभारी बलवंत कुमार, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी आरके गुप्ता और महिला थाना प्रभारी मोनिता कुमारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

केस निष्पादन व स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा पर मंथन

समीक्षा बैठक के दौरान एसपी अनुदीप सिंह ने पिछले माह दर्ज मामलों, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और वारंटियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की। इसके साथ ही आम जनता से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निवारण, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन के लंबित मामलों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया। आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को देखते हुए जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने और सतर्कता बरतने के विशेष निर्देश दिए गए। गोष्ठी के उपरांत पुलिस सभा का भी आयोजन हुआ, जिसमें पुलिसकर्मियों की सामूहिक समस्याओं को सुनकर उनके निष्पादन की पहल की गई।

अवैध नशे के कारोबारियों और लापरवाह थानेदारों पर होगी सीधी कार्रवाई: एसपी

मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ शत-प्रतिशत एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। यदि नशे के अवैध कारोबार में किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता उजागर होती है या कोई थाना प्रभारी कार्रवाई करने में ढिलाई बरतते हैं, तो उनके खिलाफ न केवल अनुशासनात्मक बल्कि वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

img 20260811 wa00542649185133353346282
img 20260811 wa00551226062998846611772

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!