Search

August 13, 2026 12:09 am

राजस्व कर्मचारी पर ग्रामीणों से पैसे मांगने और दुर्व्यवहार का आरोप, विधायक-सीओ से कार्रवाई की मांग।

सानू कुमार

महेशपुर/पाकुड़ : अंचल के हल्का संख्या तीन में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ प्रखंड के असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम गांव समेत अन्य गांव के ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक व महेशपुर अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर राजस्व कर्मचारी के खिलाफ शिकायत की है. वहीं ग्रामीण सफीकुल शेख, केताबुल शेख, सीटू शेख, अकबर अली, जीवन मुर्मू, मुंशी टुडू, नरेश हेम्ब्रम, हुमायूं कबीर शेख, चमत्कार मंडल, बहादुर शेख, तौसीफ इकबाल, जाकिर हुसैन, बकुल शेख, रफीकुल शेख, खालिद शेख, काली साहा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आवेदन देते हुए बताया है कि हल्का संख्या- 03 के कर्मचारी मिठुन कुमार ग्रामीणों के विभिन्न कार्य करने के लिए हम सभी ग्राम वासीयों कर्मचारी के पास जाते हैं लेकिन कर्मचारी मिठुन कुमार ग्रामीणों का कार्य करने के लिए पैसा की मांग करते हैं, एवं पैसा नहीं देने पर दुर्व्यवहार भी की जाती है. ग्रामीणों ने दाखिल खारिज, जाति, आय, निवासी बनवाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कर्मचारी को कुछ भी कार्य करने के लिए बोला जाता है तो वह दुर्व्यवहार करते हुए कहने लगता हैं कि मेरा ऊपर तक सेटिंग है. तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो, जहां जाना है जाओ. ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह का मनमानी अंचल कार्यालय में रहने से हम सभी ग्रामीणों का अंचल से संबंधित कोई कार्य नहीं हो पाएगा. ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी व महेशपुर सीओ संजय कुमार सिन्हा को लिखित आवेदन देते हुए जल्द उक्त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!