Search

August 13, 2026 8:06 pm

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2026 का ले लाभ, 31 अगस्त 2026 तक करा सकते हैं बीमा

अक्षय कुमार

रामगढ़। बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2026 के तहत किसानों को पंजीकरण कराने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को उप विकास आयुक्त रामगढ़ आशीष अग्रवाल ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (सहकारिता प्रभाग) अन्तर्गत किसानों की बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत खरीफ फसल 2026 हेतु फसल बीमा करायी जा रही है। लाभ लेने हेतु किसान नजदीकी प्रज्ञा केन्द्र (CSC) अथवा पोर्टल www.pmfby.gov.in पर ऑनलाईन स्वतः आवेदन farmer login के माध्यम से दे सकते है। बीमा कराने की अंतिम तिथि 31.08.2026 तक है।

img 20260813 wa01413665925489096588130
जागरूकता वाहन को दिखाई गई हरि झंडी

पंजीकरण में 1. आधार कार्ड 2. बैंक पासबुक 3. राजस्व पदा० द्वारा निर्गत भूगि प्रमाण पत्र (नवीनतम) तत्काल उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में मुखिया / प्रधान से सत्यापित वंशावली एवं भूमि विवरणी 4. बटाई प्रमाण पत्र (नोटराईज्ड शपथ पत्र) 5 स्वसत्यापित फसल बुआई प्रमाण पत्र 6. मोबाईल नम्बर वांछित है। विशेष जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर- 14447 पर सम्पर्क किया जा सकता है। गौरतलब होकि योजना का लाभ लेने हेतु किसानों को ₹1 की टोकन राशि का भुगतान करना होगा, वही योजना के तहत खरीफ फसल अंतर्गत अगहनी धान के लिए 70100 रुपए प्रति हेक्टेयर एवं भदई मकई के लिए 54300 रुपए प्रति हेक्टेयर का बीमा किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!