Search

August 15, 2026 5:16 pm

शहीदों के बलिदान से मिली आजादी, देश की एकता-अखंडता के लिए काम करें : स्टीफन मरांडी

इकबाल हुसैन

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस पर महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने शनिवार को झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर, एसकेएम इंटर कॉलेज सिलेमपुर और कॉलेज मोड़ सिलेमपुर में तिरंगा फहराया। इस दौरान तीनों स्थानों पर देशभक्ति का माहौल रहा और राष्ट्रगान के बाद ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से परिसर गूंज उठा। एसकेएम इंटर कॉलेज पहुंचने पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया। ध्वजारोहण के बाद विधायक ने स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि आजादी हमें वीरों के त्याग और संघर्ष से मिली है। स्वतंत्रता दिवस उनके बलिदान को याद करने और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, केंद्रीय समिति सदस्य पिंकु शेख, एसडीपीओ विजय कुमार, सीओ संजय कुमार सिन्हा, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, प्रखंड प्रमुख शुभलक्ष्मी मुर्मू, उपप्रमुख नसीमा बीबी सहित झामुमो कार्यकर्ता, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

img 20260815 wa00996754909247625925919
img 20260815 wa00978581946685778292637

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!