Search

August 16, 2026 6:07 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बाल विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, परियोजना पदाधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने फहराया तिरंगा

अक्षय कुमार

कुजू। परियोजना पदाधिकारी आरा कोलियरी अरविंद कुमार शर्मा ने विद्यालय परिसर में तिरंगा फहराकर अपने शुभकामनाएं भेंट की। उन्होंने मौजूद विद्यालय परिवार से स्वतंत्रता दिवस के महत्व को सदैव बनाए रखने एवं विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हर संभव सहायता विद्यालय वो विद्यालय को देने के लिए तैयार है। मौके पर आरा से पर्सनल ऑफिसर राहुल चक्रवर्ती, वहीं असिस्टेंट मैनेजर अनुराग कुमार पुंडी से मौजूद रहे।

image editor output image752915387 17868695555438235956781043400528
img 20260815 wa0204249349294491676274
img 20260815 wa0207558544136866823068

सर्वप्रथम सभी मुख्य अतिथियों का विद्यालय की छात्राओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वही झंडा फहराने के बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के प्राचार्य रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि या आजादी एक लंबी संघर्ष एवं लड़ाई का परिणाम है। इस स्वतंत्रता के लिए देश के लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने खुद को कुर्बान कर दिया और कष्ट एवं परेशानियों से गुजरते हुए अपने आने वाली पीढ़ी के लिए स्वतंत्र भारत का निर्माण किया है। हम सभी देशवासी को आपस में एक साथ देश को आगे बढ़ना चाहिए।

img 20260815 wa02031534149282416884293
प्राचार्य रंजीत कुमार सिंह

मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष रति महतो, कोषाध्यक्ष महादेव मांझी, यूनियन नेता वाहिद अंसारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!