अक्षय कुमार सिंह
रांची। राष्ट्रीय सनातन युवा मंच द्वारा श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर प्रांगण में निःशुल्क शिवभक्त सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

प्रातः 3 बजे से सुबह 10 बजे तक संस्था के ऊर्जावान सदस्यगण श्रद्धालु एवं शिवभक्तों की सेवा में उपस्थित रहे। शिवभक्तों के बीच श्रद्धापूर्वक दूध, बेलपत्र, भांग, पुष्प एवं मेहंदी का निः शुल्क वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सेवा के साथ-साथ सनातन धर्म, संस्कृति, सेवा, सहयोग एवं समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुँचाना रहा।


राष्ट्रीय सनातन युवा मंच के संस्थापक अध्यक्ष करण कर्मकार के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थित अतिथियों—
उपमहापौर नीरज कुमार, भाजपा कार्यसमिति सदस्य शशांक राज, एम.टी. क्लब के अध्यक्ष सह अधिवक्ता अमित राजपूत, इन्फ्लुएंसर अनुराग अजितालय, वार्ड 34 के पार्षद अजीत कच्छप वार्ड 29 के सुनील यादव, समाजसेवी निशांत राज, भाजपा नेता ललित ओझा, भाजपा सुखदेवनगर मंडल दक्षिणी अध्यक्ष चंदन सिंह, प्रदीप वर्मा, उमेश वर्मा , सनी वर्मा, संस्था से विशेष योगदान संजू यादव पूनम जायसवाल, सनी महतो, शुभम मोदी, ममता, मालविका, पियूष जायसवाल, संतोष कुमार, आर्यन कुमार, प्रताप कर्मकार, अभिनाश जायसवाल, संजीव कुमार, राहुल कर्मकार सहित अन्य न सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।





