Search

August 18, 2026 12:40 am

नींद में सोता रहा परिवार, घर के बाहर से दो खस्सी, तीन बैट्री और 450 लीटर डीजल ले उड़े चोर।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़) सिमलौंग ओपी क्षेत्र के धनधरा गांव के रामका बेसरा का घर से रविवार देर रात दो खस्सी,तीन बैट्री तथा 450 लीटर डीजल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। रामका बेसरा ने सिमलौंग ओपी में अज्ञात चोरों के खिलाप मामला दर्ज किया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रविवार मध्य रात्रि हम लोग परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर गहरी निद्रा में थे। तभी अज्ञात चोरों ने घर के बरामदे में बांधा हुआ दो खस्सी और घर के सामने खड़ी दो हाइवा व एक ट्रेक्टर का बैट्री तथा हाइवा व ट्रेक्टर के टंकी से 450 लीटर डीजल चोरी कर फरार हो गया। वाहन मालिक ने बताया कि कुल 70 हजार की आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि चोर पूर्व सुनियोजित ढंग से चार चक्का वाहन से चोरी की घटना का अंजाम देने पहुंचा थे। चोरी के दिन ही दोनो हाइवा कार्य से वापस लौटा था। ओपी प्रभारी बलवंत दुबे ने बताया कि वाहन मालिक के द्वारा मामला दर्ज किया गया। जिसकी गहराई से छानबीन की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!