Search

October 5, 2026 6:25 am

फुलझिझरी में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को बिजली संकट से मिलेगी राहत

पाकुड़िया: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फुलझिझरी पंचायत के फुलझिझरी पंचायत भवन टोला में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या को देखते हुए 25 केवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया। केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी की पहल और प्रयास से ट्रांसफार्मर लगाए जाने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। नए ट्रांसफार्मर के लगने से गांव में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। इससे ग्रामीणों को घरेलू कार्यों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी कामों में भी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से बिजली की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर लगने पर राहत की उम्मीद जताई है।
उपासना मरांडी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। बिजली, सड़क, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर वे लगातार पहल कर रही हैं। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए उपासना मरांडी के प्रति आभार जताते हुए खुशी जाहिर की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!