Search

August 20, 2026 11:31 pm

झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, डीसी-एसपी से कार्रवाई की मांग।

सानू कुमार

महेशपुर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में बिना किसी वैध डिग्री या पंजीकरण के इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर आम जनता की जिंदगी के लिए बड़ा खतरा बन चुका हैं. वही ताजा मामला महेशपुर मोहबोना, रामनाथपुर व कदमपुर के सैकड़ो ग्रामीण बबलू चौबे, अमर कुमार मंडल, बिंदु मंडल, कालू मंडल, लाल सोरेन, शिवधन हांसदा, बासुदेव भंडारी, दिवाकर भंडारी, पंचानन चौबे, गौर ठाकुर, लक्ष्मण चौबे, गाजी कुमार दास, पूर्ण चंद मंडल, सुनली चंद्र मंडल, लीलू किस्कु, कालेश्वर हांसदा, योगेश हांसदा, देबू ठाकुर, विकास भंडारी, जितेंद्र ठाकुर, मनोज कुमार चौबे, शिव किस्कु, गाजल सरदार, छुकु भंडारी, शिवचरण किस्कु, जीत किस्कु, मानसिंह किस्कु, बाबूचांद किस्कु, रवि देहरी, संतोष गोराई, उज्जल साहा, निरंजन भंडारी, उदय कुमार मंडल, संतोष कुमार चौबे सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने सिविल सर्जन पाकुड़, पाकुड़ उपायुक्त, स्वास्थ्य मंत्री व पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीणों ने दिए गए आवेदन में बताया है कि मोहबोना, रामनाथपुर व कदमपुर में अवैध डॉक्टर पश्चिम बंगाल के मुरारई- संतोषपुर के झोलाछाप डॉक्टर जसीमुद्दीन शेख नामक एक व्यक्ति बिना किसी मान्यता प्राप्त व बिना किसी वैध मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन के धड़ल्ले से एलोपैथिक चिकित्सा और मरीज का इलाज कर रहा है. यह झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा अपने क्लीनिक पर गंभीर बीमारियों के लिए इलाज कर रहा है. उक्त झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा मरीजों को गलत इंजेक्शन और गलत दवाइयां दी जा रही है और इसके साथ ही मोटी रकम लेकर भ्रूण हत्या भी करवाते हैं. इसके अज्ञानी और अवैध इलाज के कारण क्षेत्र के भोले- भाले लोगों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है. हाल ही में यहां गलत इलाज की वजह से कई मरीज की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है, और कई मरीज जान भी गवा दिए हैं. ग्रामीणों ने अवैध रूप से चल रहे क्लिनिक की जांच करवाकर इस झोलाछाप डॉक्टर की डिग्री की जांच करते हुए संबंधित अधिनियम के तहत झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

img 20260820 wa0013205356685851286209
img 20260820 wa00142700645881956078155

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!