Search

August 20, 2026 11:35 pm

दहेज के लिए प्रताड़ना के बाद पति ने की दूसरी शादी, पीड़िता की शिकायत पर छह के खिलाफ केस।

सानू कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के एक विवाहित महिला के साथ उसके पति समेत ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने व दूसरी शादी कर लेने का मामला उजागर हुआ है. जिसको लेकर पीड़िता महिला महेशपुर- मधुपुर गांव निवासी रूपा कुमारी ने अपने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाई है. पीडिता महिला के द्वारा थाने में दिए गए लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि पीड़िता की शादी विगत वर्ष 2019 में महेशपुर- ग्वालपाड़ा गांव निवासी नितेश कुमार के साथ न्यायालय में शादी हुई थी. उसके बाद उसके पति ने अपना घर ले गया. घर पर उनके माता-पिता एवं बड़े भाई, भोजाई, नंनद एवं पति के द्वारा दहेज एवं सामान की मांग करने एवं 6 लाख रुपया का मांग करने लगा. जब पीड़िता महिला ने दहेज देने से इनकार करने लगी तो वे लोग मारपीट एवं गाली गलौज करने तथा एवं घर से भगा दिया. पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि इस संबंध में महेशपुर थाना कांड संख्या 119/19 दर्ज है. उक्त केस के कारण भरण पोषण करने के लिए दस हजार प्रति माह न्यायालय द्वारा निर्धारित किया गया था. जिसमें दिनांक 6/11/2019 से अभी तक लगभग 9 लाख रुपया हो गया, लेकिन पीड़िता को एक भी रुपया नहीं दे रहा है, फिर दर्ज केस से बचने के लिए आरोपी पति ने न्यायालय में कहा कि पहली पत्नी के रूप में पीडिता सह वादी को घर पर रखूंगा. लेकिन पीड़िता को कोर्ट से लाकर तीन-चार माह तक महेशपुर- हटियापाड़ा में किराये कमरे में लेकर रखा एवं उसी क्रम में पीड़िता तीन माह का गर्भवती हो गया, तो पति नितेश कुमार बच्चा नष्ट करने का दबाव देने लगा, जब पीड़िता ने बच्चा नष्ट करने का विरोध किया, तो पीड़िता के साथ मारपीट किया गया. उसके बाद पीड़िता के पति नितेश कुमार बीते 07 जून 2026 को पाकुड़ शीतला मंदिर में लुकेछिपे साहिबगंज जिले के निशा कुमारी से दूसरी शादी कर लिया. पीडिता के लिखित आवेदन के आधार पर आरोपी पति नितेश कुमार, दूसरी पति निशा कुमारी, ससुर अमरनाथ यादव, मुन्ना यादव, रंजू देवी, पूजा देवी के खिलाफ थाना कांड संख्या 143/26 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है. उधर महेशपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!