Search

August 21, 2026 5:50 pm

कोईहारा गाँव में बिजली घर बनाने की मांग को लेकर रजरप्पा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी से मिले ग्रामवासी

अक्षय कुमार

रजरप्पा। कोईहारा गाँव में बिजली घर एवं ट्रांसफार्मर से वन्य जीव की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार दिवारी बनाने की मांग को लेकर रजरप्पा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी ललन कुमार राय से आज शुक्रवार को गांव के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर गांव के प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना पदाधिकारी को बताया कि विगत कुछ समय से कोईहारा गाँव का नया एच.टी लाइन खींचा जा रहा है और पहले जिस दिशा से वर्तमान लाइन कनेक्शन है किन्तु अब उसके विपरीत दिशा से नई कनेक्शन आ रही है। मौजूदा समय में जहाँ पर ट्रांसफार्मर है उसे नया एच. टी लाइन से जोड़ना अति जरूरी है।

img 20260821 wa0103755896491643450677
परियोजना पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए प्रतिनिधि मंडल

मौके पर उन्होंने कहा कि हम ग्रामवासी चाहते हैं कि एक बिजली घर बना कर चार दिवारी के अंदर ट्रांसफार्मर रखा जाय क्योंकि विगत कुछ समय से लगातार हाथियों का आवागमन (आना-जाना) इसी रास्ते से होता है। तत्काल में भी हाथी इसी क्षेत्र में मौजूद एवं सक्रिय हैं। आज शुक्रवार को ही हाथी द्वारा एक व्यक्ति को कुचलकर मारे जाने की सूचना भी मिली है। बड़े ही भय के माहौल में हम सभी ग्रामवासी किसी मार्ग से आवागमन करते है। बिजली घर के बन जाने से इंसान के साथ ही उन मासूम जंगली जानवरों को भी लाभ होगा। मौके पर लोगों ने परियोजना पदाधिकारी श्री राय से भविष्य में ऐसी कोई अनहोनी दुर्घटना न घट जाए, इसलिए सुरक्षा के दृष्टि से इस कार्य को यथाशीघ्र करने की मांग ग्राम वासियों ने की। मौके पर परियोजना पदाधिकारी ने हर संभव सहायता करने एवं स्थिति को ध्यान में रखते हुए विभागीय पहल करने की बात कही।

img 20260821 wa01123227624917875244970
परियोजना पदाधिकारी का कार्यालय, रजरप्पा

मौके पर चितरंजन महतो, सीजय मुंडा, रविन्द्र मुंडा, दिलीप मुंडा, अजय मुंडा सहित अन्य ग्रामवासियों की मौजूदगी रही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!