Search

August 23, 2026 9:18 pm

विधायक स्टीफन मरांडी के प्रयास से दो गांवों में बहाल हुई बिजली, ग्रामीणों को मिली राहत

पाकुड़िया। प्रखंड के मोंगलाबांध पंचायत अंतर्गत ढेकीडूबा सड़क टोला और राजपोखर पंचायत के लकड़ापहाड़ी सितपुर के न्याटोला में महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के प्रयास से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। दोनों स्थानों पर विभाग की ओर से 63-63 केवीए के नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही नए टोलों में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। बताया गया कि दोनों टोलों में अब तक बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलने के बाद विधायक स्टीफन मरांडी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और जल्द समाधान के लिए पहल की। विधायक के प्रयास के बाद विभाग ने दोनों स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत कनेक्शन बहाल किया। बिजली आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान कराया।
विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जनता की समस्याओं के समाधान और गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित गांवों को प्राथमिकता के आधार पर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!